फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएसआर मशीनों पर अनुदान के लिए कल तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। धान की सीधी बिजाई के लिए डीएसआर मशीन की खरीद पर 40 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा। इसके अलावा दो मशीनों को 115 रुपये प्रति एकड़ की दर से किराये पर भी ले सकते हैं। इसके लिए किसानाें को 30 अप्रैल तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। धान की सीधी बिजाई पर भी किसानों को 4 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस साल 12 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई कराने का लक्ष्य है। इसके लिए सीधी बिजाई करने वाले किसानों व बिजाई के लिए बनी डीएसआर मशीन पर भी अनुदान दिया जा रहा है। सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि हिसार जिले में 40 डीएसआर मशीनें किसानों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। प्रत्येक मशीन पर 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाना है। इसके अलावा विभाग के पास दो मशीनें हैं, जिन्हें 115 रुपये प्रति एकड़ की दर से किसान किराए पर ले सकते हैं। धान की सीधी बिजाई से 30 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। इसके अलावा खेत की जुताई व मजदूरी में भी बचत होती है। किसान अनुदान के लिए www.agriharyana.gov.in पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें