फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलवा कर लाया, लूट लिए

Sat, 14 Dec 2013 07:17 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास बाइक सवार दो युवक एक किसान से एक लाख 60 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन



पीड़ित किसान बैंक से रुपये निकलवा कर मंडी में आढ़ती के पास जमा करवाने जा रहा था। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बैंक की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। उन्होंने दावा किया है कि इस वारदात को शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।


गांव निरवाण निवासी संतलाल भांभू ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे डबवाली रोड स्थित एसबीआई (कृषि शाखा) से उसने एक लाख 60 हजार रुपये निकलवाए जो आढ़ती को देने थे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जब वे रुपये लेकर बैंक के साथ वाली गली से होकर अनाज मंडी जा रहे थे तो करीब 11.25 बजे गली के नुक्कड़ पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए। बाइक सवार एक युवक ने उनके हाथ में थैला छीन लिया जिसमें पैसे रखे हुए थे।


बाइक सवार डबवाली रोड की ओर फरार हो गए। उन्होंनें बताया कि उनके शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदारों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लूटपाट की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक में पहुंच कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें