फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को एटीएम ने किया निराश, बैंकों से भी ज्यादा राहत नहीं मिली

Tue, 29 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Bank - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर में सोमवार को दो दिन बाद खुले बैंकों व एटीएम में भारी भीड़ रही। पिछले दो दिन से कैश की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को बैंकों में कैश मिलने व नोट जमा होने से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। वहीं एटीएम में कैश को लेकर शहरवासी दिन भर शहर की एटीएम के चक्कर लगाते रहे। लेकिन कुछ एटीएम को छोड़कर अधिकांश एटीएम पर लोगों को निराशा ही मिली। जबकि बैंक अधिकारियों द्वारा सोमवार को एटीएम में पर्याप्त कैश डालने की बात कही गई थी। जाट कॉलेज रोड स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में तो सोमवार को किसी रेलवे स्टेशन जैैसा माहौल था। इस बैंक में पैसे जमा करने के लिए आठ काउंटर लगाए गए थे।जिन पर दिनभर पैसा जमा करने वालों की लंबी लाइनें लगी रही। वहीं भीड़ को देखते हुए बैंकों के आसपास भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं रेलवे रोड स्थित, बस स्टेंड, अर्बन एस्टेट स्थित अन्य बैंक शाखाओं में भी कैश निकालने व पुराने नोटों को जमा करने को लेकर लोग भारी संख्या में बैंकों में पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें