फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नोट के बदले वोट’ के खेल का होगा भंडाफोड़

Tue, 14 Oct 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिसार में ‘नोट के बदले वोट’ के खेल को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए आरटीआई एक्टिविस्ट व निर्दलीय रमेश वर्मा ने कमर कसी है।
विज्ञापन


हिसार विधानसभा क्षेत्र में खुफिया कैमरों से लैस 50 टीमें ऐसे प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी जो पैसों के दम पर वोटों को खरीदने का प्रयास करेंगे।

यह टीम वोट को खरीदने के लिए बांटी जाने वाली नकदी की रिकार्डिंग करेंगी ताकि जनता के सच दिखाया जा सके।

रमेश वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के प्रबंधों के बावजूद हिसार के चुनावों में वोटों की खरीद फरोख्त आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबूतों के अभाव में ये लोग पकड़े नहीं जाते। इस बार के कड़े मुकाबले में इसकी संभावना कुछ ज्यादा ही है। इसी के मद्देनजर उन्होंने खुफिया कैमरों से लैस 50 टीमों का गठन किया है।

यह खुफिया कैमरे ऐसे हैं जिनको कोई भी व्यक्ति जल्दी से पहचान नहीं सकेगा। इनको ऐसी जगह फिट किया गया है कि किसी की भी नजर उन तक नहीं पहुंच सकेगी।

इन 50 टीमों में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनसे अधिकतर लोग वोट खरीदने के लिए संपर्क करते हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि यह टीम सोमवार शाम से ही सक्रिय हो जाएगी और बुधवार शाम तक सक्रिय रहेगी।

यह लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में आम आदमियों की तरह ही घूमते रहेंगे। जो भी व्यक्ति वोटों की खरीद फरोख्त की इनसे बात करेगा

उनकी बातों की वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और फिर उसे काबू करके सबूत के साथ पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें