फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निर्माणाधीन मकान से डेढ़ लाख की नकदी व मोबाइल चोरी

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। थाना पुलिस ने गांव राजथल में निर्माणाधीन मकान से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि राजथल निवासी सोनिया ने शिकायत दी थी कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान घर से करीब 1.50 लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी हो गया। उन्होंने मजदूर दिनेश पर संदेह जताया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर गांव गामड़ा निवासी दिनेश व खेड़ी रोज (मिलकपुर) निवासी परमजीत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें