फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाकू और छुरी से हमला कर युवक को घायल करने वाले 11 युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट मार्ग पर नई सब्जी मंडी के पास कुछ युवकों ने चाकू और छुरी से वार कर रामनगर निवास राहुल को घायल करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने पांच नामजद समेत 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक ने हमलावरों पर सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रामनगर के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह और शिवनगर निवासी उसका दोस्त तनुज 22 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे गाड़ी में सवार होकर दुकान से सामान लेने के लिए जा रहे थे। जब नई सब्जी मंडी के पास पहुंचे तो वहां पर दो बाइक सड़क के बीच में खड़े थे। तनुज ने उतरकर युवकों को रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा तो उन्होंने मारपीट की। वह उतरकर उनके पास गया तो उससे समीर और काकू ने 2500 रुपये छीन लिए। जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने छुरी से वार कर दिया। वहां मोंटी, रियान, मनीष और 5-6 अन्य युवक भी मौजूद थे। मोंटी व मनीष ने मेरी कमर में पीछे चाकू मारे। काकू ने गले से सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें