फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी में हर्ष फायरिंग करने पर तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव गढ़ी में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में बास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव जैनावास निवासी अंकित की बरात 17 फरवरी को गांव गढ़ी आई थी। इस दौरान भिवानी जिले के गांव भेरा निवासी हर्ष अपने दोस्तों के साथ समारोह में शामिल हुआ था। शादी के जश्न में हर्ष और उसके साथियों ने मिल गेट हिसार के शिवनगर निवासी सतपाल शर्मा की डोगा (दुनाली बंदूक) से हवाई फायर किए। फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर हर्ष, सतपाल शर्मा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें