फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में रबी कृषि मेला 21-22 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में रबी सीजन का कृषि मेला आगामी 21-22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य विषय ‘प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन’ रहेगा।
प्रो. कांबोज ने कहा कि मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक कृषि में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराएंगे। मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें एवं यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को इन मशीनों की कार्यप्रणाली, कीमत एवं निर्माता कंपनियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कृषि मेले में विश्वविद्यालय द्वारा सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज, बायोफर्टिलाइजर और कृषि साहित्य भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि मेला गेट नंबर 3 के सामने स्थित मेला ग्राउंड पर लगेगा। यहाँ विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें अपनाई गई नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि, पशुपालन एवं गृहविज्ञान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रश्नोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मिट्टी, सिंचाई जल एवं रोगग्रस्त पौधों की वैज्ञानिक जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी।दोनों दिन फसल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

सह निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। निजी कंपनियों को स्टॉल ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें