फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एंबेसी से आज आ सकता है ट्रांसलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक होटल में थाईलैंड निवासी महिला पर्यटक से होटलकर्मी जीतपुरा निवासी गुलशन द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस पीड़िता के दोबारा बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि थाई भाषा समझ न आने के कारण दिल्ली से ट्रांसलेटर का प्रबंध किया जा रहा है। मिलगेट थाना पुलिस ने बताया कि आज ट्रांसलेटर की दिल्ली एंबेसी से आने की संभावना है। उसके बाद ही मामले में आगे की जांच की जाएगी।
मिलगेट थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता हिसार क्यों आई और किसके साथ आई, इसके बारे में भी ट्रांसलेटर के आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है। उसके बाद ही अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि थाईलैंड निवासी महिला पर्यटक तीन मार्च को थाईलैंड से दिल्ली आई थी। पांच अगस्त को हिसार के एक होटल में कुछ दोस्तों के साथ रुकी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि यहां उसके साथ होटलकर्मी गुलशन ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुलशन को गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य के खिलाफ भी दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी। पुलिस ने गुलशन व अन्य के खिलाफ धारा 376 डी व 342 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें