फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटियों की चाकू से गला रेतने की आरोपी मां चारयां को अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेदड़ में बनीं झुग्गियों में एक महिला द्वारा अपनी दो मासूम बच्चियों का गला रेतकर हत्या करने के मामले में महिला चारयां को करीब ढाई माह के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को पुलिस चारयां को अस्पताल से सीधे पुलिस स्टेशन ले आई। पुलिस अब चारयां से पूछताछ करेगी कि वारदात को अंजाम देने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। बता दें कि गांव खेदड़ के पाबड़ा मार्ग पर बनीं झुग्गियों में रह रहे एक परिवार की महिला चारयां ने 24 मई को सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी 3 वर्षीय ममता व एक वर्षीय किरन की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद चारयां ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गई। वारदात के बाद से चारयां का हिसार के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
महिला के पति अहमद की 23 जून सड़क हादसे में हो गई थी मौत
महिला के पति राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव भिराण निवासी अहमद के बयान पर चारयां के खिलाफ धारा 302, 309 के तहत मामला दर्ज किया था। उधर, चारयां के पति अहमद की भी 23 जून को हिसार में हुए सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें