फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नाली विवाद में बीटेक पास युवक की हत्या में 21 आरोपियों केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद / हिसार। गांव हिंदवान में शनिवार शाम नाली के विवाद में बीटेक पास युवक नवीन की गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली को लेकर नवीन के परिवार का पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह दोनों परिवारों में तनातनी हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामला शांत करवाया। इसके बाद शाम करीब छह बजे नवीन जब घर जा रहा था तो पड़ोसी सहित 15-20 लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और घायल हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही नवीन की मां सावित्री व ताऊ राजबीर मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल, हिसार भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मां सावित्री की रिपोर्ट पर कृष्ण, पालाराम, छोटू, महेंद्र, नरेश और संदीप सहित 21 नामजदों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। नवीन घर पर रहकर ही पढ़ाई करता था। उसका पहले किसी से कोई विवाद नहीं था। उसकी की छह महीने की बेटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें