फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के फोटो एडिट कर वायरल करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव की युवती के फोटो को एडिट कर उनको फेसबुक की फेक आईडी पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मसूदपुर निवासी राहुल ने उसके बेटे के नाम से एक फेक फेसबुक आईडी बनाई हुई थी। इस पर उसने 2 जनवरी को उसकी बेटी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उनको गलत तरीके से उसके बेटे के नाम से बनाई हुई फेसबुक आईडी पर वायरल कर दिया। जब उन्होंने उससे फोटो फेसबुक से हटाने को कहा तो आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने फेक फेसबुक आईडी का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली, जिसके बाद आरोपी का सुराग लगा लिया गया। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर आईपीसी की धारा 354डी व 500 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें