फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुवास और संबद्ध कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में सभी डिग्री और डिप्लोमा कोर्सों की ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संकट को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। विवि प्रशासन के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों में ये निर्देश लागू होंगे और आगामी आदेशों तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी। हालांकि विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाओं का प्रावधान किया गया है और विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न तरह की पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी और शिक्षक विद्यार्थियों के संपर्क में रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आगामी आदेशों तक प्रैक्टिकल कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें