फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर युवक पर केस दर्ज

Sun, 19 Feb 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर सदर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से दो फोटो मिली। जिनमें एक युवक अपने दाएं हाथ में रिवॉल्वर व बाएं हाथ में बंदूक के साथ दिख रहा है।
विज्ञापन

दूसरी फोटो में उसी युवक के हाथ में अवैध पिस्तौल है। उसने दोनों फोटो फेसबुक पर अपलोड कर रखे हैं। एक फोटो के नीचे अंग्रेजी में लालू खारिया लिखा हुआ है। फोटो के आधार पर पहचान की तो उसका नाम आशीष उर्फ लालू निवासी खारिया होने का पता चला। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आपराधिक प्रवृति को बढ़ावा दिया गया है और आम नागरिक के मन में डर व दहशत फैलाई है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें