फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में लगजरी गाड़ी न देने पर विवाहिता की शिकायत पर बैंक के सीनियर मैनेजर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने बैंक के सीनियर मैनेजर पति, सास और जेठानी पर दहेज प्रताड़ना और जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के संबंध में चारों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में विवाहिता ने बताया कि मेरी शादी साल 2019 में एक बैंक के सीनियर मैनेजर के साथ हुई थी। पति जिले से बाहर तैनात है। शादी के कुछ दिन बाद मुझे सास, जेठ व जेठानी के पास छोड़कर ड्यूटी पर चला गया। पीछे से सास व जेठानी यह ताना देने लगी कि दहेज में लग्जरी गाड़ी व ज्यादा जेवर नहीं मिले। उन्होंने तानाकसी कर मेरा जीना हराम कर दिया। जेठ मुझ पर बुरी नजर रखता था और मौका मिलते ही छेड़छाड़ करता था। एक दिन सास व जेठानी बाहर गई हुई थी और मैं घर में अकेली थी। तब जेठ ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। बाद में सास व जेठानी लौटी तो मैंने सारी बात बताई। पति को फोन पर मामला बताया। उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पति का कहना था कि मैंने घरवालों के कहने पर तेरे साथ शादी की है। मैं किसी और से शादी करना चाहता था। इस मसले पर ससुरालजनों ने मेरे साथ कई बार मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें