हिसार। एचटीएम थाना पुलिस ने शिवनगर में 16 जून की रात को युवक अमन के घर के पास बाइक सवार युवकों के हवाई फायर करने के मामले में 2 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवनगर के अमन ने पुलिस को बयान बताया कि वह और भाई संदीप 16 जून की रात को करीब 10.30 बजे छत पर खड़े थे। पहले नीचे उनके घर के गेट पर ईंटें फेंकी गईं। जब वह छत पर खड़ा दिखा तो हमलावरों ने उसकी तरफ गोली चलाई और जान से मारने की धमकी दी। दोनों भाइयों ने पीछे होकर अपना बचाव किया।
उन्होंने नीचे देखा तो बाइक पर 3 युवक सवार थे। इनमें नीरज, घोड़ा और उनका एक साथी था। उसके बाद वे गालियां देकर वहां से भाग गए। नीरज 12 क्वार्टर एरिया निवासी और घोड़ा कप्तान स्कूल के पास का निवासी है। फिर हमने डायल 112 पर कॉल की।