फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश लेकर 250 स्वयंसेवकों ने की 3.5 किमी पदयात्रा

Sat, 03 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शुक्रवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर जागरूकता रैली निकाली। इसमें करीब 250 एनएसएस स्वयंसेवकों ने 3.5 किलोमीटर पदयात्रा कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
रैली को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा है और नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ समाज की आधारशिला तैयार की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजु गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दे रहा है। रैली में स्वयंसेवकों ने नशामुक्त भारत के नारे लगाए और नशामुक्ति की शपथ ली। अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें