फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चिकनवास फ्लाईओवर पर पलटी कार, आग में चार झुलसे

Mon, 02 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे नंबर 9 पर ​स्थित गांव चिकनवास फ्लाइओवर पर जलती कार। 
विज्ञापन
अग्रोहा। हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चिकनवास गांव के फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब 7 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी आदित्य अग्रवाल के चाचा कृष्ण कुमार अग्रवाल, चचेरे भाई सतीश कुमार, पवन गोयल और मोहित सुबह सिरसा से लौट रहे थे। चिकनवास फ्लाईओवर पर कार का संतुलन बिगड़ने से वह फुटपाथ से टकराकर पलटी खा गई और आग भड़क गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर चारों घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया, जहां से परिजन उन्हें अपने गृह जिले के निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें