फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टायर फटने से कार पलटी, भाई की मौत, बहन गंभीर

Tue, 22 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। पीपला पुल पुलिस नाके के पास सोमवार दोपहर बास थाना क्षेत्र में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया। स्विफ्ट कार का अचानक अगला टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और कई पलटे खाते हुए हाईवे से नीचे उतरकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक 23 वर्षीय युवक नीरज की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन अंजु गंभीर रूप से घायल हो गई। बास थाना पुलिस ने घायल अंजु के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक का मंगलवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
रोहतक जिले के गांव सिमचाना निवासी अंजु ने बास थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका भाई नीरज अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए अपने घर से निकले थे। जैसे ही पीपला पुल पुलिस नाके से आगे निकले तो उनकी कार का अगला टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटे खाते हुई सड़क से नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन

इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल भाई-बहन को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। थाना बास से जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर कार चालक की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें