फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 16 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना में सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार इंद्रप्रस्थ में रहने वाले युवक विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उकलाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा विक्रम 14 फरवरी को दिन में अपने बड़े भाई सोनू के लिए खाना लेकर दुकान पर गया था। खाना देने के बाद वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर दुकान से घर लौट रहा था। जब वह मार्बल आई अस्पताल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले गए। वहां से बरवाला के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें