फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो मार्केट में कार में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की ऑटो मार्केट में मंगलवार शाम को अचानक एक कार में आग लग गई। हालांकि सूचना पाकर तुरंत दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जल चुकी थी।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट की दुकान नंबर 373 के मालिक लक्की वर्मा ने बताया कि पास की एक दुकान में एक कार मालिक अपने कार को ठीक करवाने आया था। कार को ठीक करते समय अचानक गाड़ी में आग लग गई। कार में सीएनजी सिलिंडर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। यह देखकर उसने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल को सूचना देने के दो मिनट में ही दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
दिनभर दौड़ती रही दमकल की गाड़ियां
वहीं मंगलवार को शहर व आसपास के एरिया में आग लगने की आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुईं, जिस कारण से सुबह से रात से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए दौड़ती रहीं। दमकल विभाग के अनुसार शाम 4 बजे एचएयू कैंपस में कबाड़ के ढेर में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अलावा दिन में दो बार शराब फैक्टरी के पास सरकंडों में आग लगी। साथ ही शहर में एसपी की कोठी के सामने पिज्जा की एक दुकान के पास कचरे में आग लग गई, जिसे दमकल ने जाकर बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें