फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलटा कैंटर, चालक की मौत, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा

Wed, 30 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव पेटवाड़ के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कैंटर रजवाहे में पलट गया। हादसे में चालक गुरमीत की मौत हो गई जबकि साथी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों फरीदाबाद से गांव पेटवाड़ लौट रहे थे। कैंटर का एक्सल टूटने से टायर भी अलग हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राकेश को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद नारनौंद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरमीत के शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। गांव पेटवाड़ निवासी गुरमीत पिछले करीब आठ साल से पोल्ट्री का काम कर रहा था। अब वह गांव के ही अमित कुमार का कैंटर चलाता था। मंगलवार सुबह करीब 6 से साढ़े छह बजे वह राकेश के साथ कैंटर लेकर फरीदाबाद से गांव लौट रहा था।
परिवार में अकेला कमाने वाला था गुरमीत
भाई गुरदयाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरमीत की एक बेटी और दो बेटे हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आवारा पशु को बचाने के लिए ट्रैक्टर ने लगाए ब्रेक, पीछे से कैंटर और रोडवेज बस भिड़ी
हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हिसार रोड पर मंगलवार को आवारा पशु को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर और हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे से गुजर रही थी। अचानक सामने आवारा पशु आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहा कैंटर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इसके तुरंत बाद कैंटर के पीछे आ रही हरियाणा रोडवेज की बस भी उससे जा भिड़ी।



टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे में बस समेत तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हांसी डिपो के एसएस प्रेम सागर ने बताया कि बस फतेहाबाद डिपो की थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें