फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सम्मान: सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी का 6.11 लाख रुपये देकर किया सम्मानित, भाईचारे की मिसाल की पेश

Sun, 27 Nov 2022 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

गुलाब सिंह ने गांव वालों के सामने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध नहीं किया था।  किरतान गांव में ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है।  
विज्ञापन
गांव किरतान में हारे प्रत्याशी को सम्मानित करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव किरतान के लोगों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। अलग-अलग समाज के लोगों ने मिलकर सरपंच चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को आर्थिक सहायता की है। ग्रामीणों ने मिलकर पंचायत की ओर गुलाब सिंह को 6 लाख 11000 की राशि भेंट की। गुलाब सिंह ने गांव वालों के सामने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध नहीं किया था। वहीं सरपंच चुनाव में हारे दूसरे प्रत्याशी अमित ने भी गुलाब सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


गांव किरतान गांव में सरपंच का चुनाव को लेकर पहली बार अनुसूचित वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित था। चुनावी मैदान में गांव के 6 प्रत्याशी उतरे थे। प्रमोद ने 1375 वोट लेकर जीत दर्ज की। वहीं गुलाब सिंह को 1269 वोट मिले थे। गुलाब की मां गांव में दाई का काम करती थी। जिस कारण अधिकतर परिवारों से उनका जुड़ाव रहा है। गुलाब सिंह 5 बच्चों के पिता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें