फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी करना चाहते हैं तो जीजेयू हिसार में करें ऑनलाइनआवेदन, फेलोशिप भी देगी एआईसीटीई

Mon, 12 Oct 2020 12:46 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने पांच विभागों में एआईसीटीई फेलोशिप की आठ सीटों पर पीएचडी के लिए आवेदन मांगे हैं। ये सीटें एनवायरमेंट साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, बायो ऐंड नैनो टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक ऐंड कम्यूनिकेशन विभाग में हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी इसके लिए 15 से 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकता है। निर्धारित योग्यता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 31 हजार रुपये स्कॉलरशिप भी मिलेगी। यह फेलोशिप अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में शोधार्थियों के लिए हाल ही में जारी की थी। शोधार्थियों को पहले दो वर्ष तक 31 हजार रुपये और तीसरे वर्ष 35 हजार रुपये फेलोशिप दी जाएगी। इसके बाद इसे एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


यह होनी चाहिए योग्यता
- स्नातक और स्नातकोत्तर में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
- उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- पिछले 5 वर्षों में नेट/गेट पास होना चाहिए।
- एससी/एसटी/पीएच शोधार्थियों के न्यूनतम अंक 70 प्रतिशत और उम्र में पांच वर्ष की छूट।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें