फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 205 मतदान केंद्रों पर लगे शिविर, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए

Mon, 13 Jul 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी बूथ पर निरीक्षण करते हुए एसडीएम राजेश खोथ। प्रशासन
विज्ञापन
हांसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत रविवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी 205 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए व आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए।
विज्ञापन

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम राजेश खोथ ने दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बूथ संख्या 95 से 108 तक के मतदान केंद्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। वहां उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। एसडीएम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विशेष शिविरों में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे व उन्होंने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा कराए। अभियान के दौरान मतदाताओं को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। प्रपत्र भरने में आने वाली कठिनाइयों का मौके पर ही समाधान किया गया। एसडीएम ने सभी मतदाताओं से अपील की कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है वह निर्धारित समयावधि के भीतर अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर प्रपत्र अवश्य भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें