फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर की सूरत बदलने की मुहिम जारी

Sat, 11 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श स्वरूप देने के उद्देश्य से नगर परिषद का सफाई अभियान जारी है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कराई जा रही। शनिवार को वार्ड नंबर 9 और 17 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान राधा स्वामी से भाई जी होटल, जाट धर्मशाला, जाट काली देवी चौक और यहां से नहर तक निर्धारित रूट पर व्यापक स्तर पर सफाई की गई। कर्मचारियों ने सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। अभियान के दौरान कई टन कचरा एकत्रित कर वैज्ञानिक तरीके से निर्धारित स्थान पर उसका निस्तारण किया गया।
कर्मचारियों ने नालियों की सफाई कर उनमें जमा गाद और कचरे को भी हटाया, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नियमित सफाई के साथ-साथ ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां अधिक कचरा जमा होने या जलभराव की आशंका रहती है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें