फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी सोरखी माइनर को पक्का करने की मांग

विज्ञापन
बास। सिसर गांव में जन समस्याएं सुनती कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी।
विज्ञापन
हांसी। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को सीसर गांव में जनसमस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित आधार पर समाधान कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सोरखी माइनर को पक्का करने, पेटवाड़ माइनर में पानी छोड़ने व अन्य कई समस्याएं उनके समक्ष रखी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री फतेहाबाद जाते समय गांव सोरखी में स्थित आजाद पेट्रोल पंप पर जलपान कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रुकी थी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उनके समक्ष सोरखी माइनर को पक्का करवाने की मांग की। यह माइनर अभी कच्ची है। इस माइनर पर कई गांव निर्भर हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सोरखी माइनर को पक्का करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा ग्रामीणों ने पेटवाड़ माइनर में पूरा पानी छोड़ने की मांग भी की। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया की हर किसान को उनके हक का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी प्रकार से उन्होंने एक अन्य समस्या का समाधान करते हुए सोरखी-सीसर माइनर की पुलिया को चौड़ा करने व इसकी दीवार को ठीक करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर आजाद सिंह बेरवाल, राजपाल सिंह, कृष्णा सोरखी, जय भगवान व कई अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें