फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरानी ऑटो मार्केट में कारोबारी पर सुए से किया हमला, भीड़ ने हमलावर को पीटा

Sat, 17 Feb 2024 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के न्यू ऑटो मार्केट में कारोबारी पर सुए से हमला करता हमलावर। 
विज्ञापन
हिसार। शहर की पुरानी ऑटो मार्केट में शनिवार दोपहर ढाई बजे स्कूटी सवार स्पेयर पार्ट्स कारोबारी और न्यू नवदीप कॉलोनी निवासी कृष्ण पर एक युवक ने सुए से तोबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर और कारोबारी के बीच काफी देर तक झगड़ा भी हुआ। शोर सुनकर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। भीड़ ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद उसे शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेट पर किए वार
गंगवा मार्ग स्थित न्यू नवदीप कॉलोनी निवासी दर्शन कुमार ने बताया कि उनकी पुरानी ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। भाई कृष्ण कुमार दोपहर करीब ढाई बजे दुकान से स्कूटी पर सवार होकर नई ऑटो मार्केट की तरफ जा रहा था। दुकान से थोड़ी ही दूरी पर पीछे से भागकर आए एक युवक ने सुआ निकालकर भाई के पेट पर कई वार किए। उसके बाद कृष्ण स्कूटी छोड़कर हमलावर से झगड़ा करने लगा। शोर सुनकर कई दुकानदार मौके पर पहुंचे और हमलावर की धुनाई कर दी। उसके बाद दुकानदार घायल भाई को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने हमला करने के आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी 12 क्वार्टर एरिया का बताया जा रहा है। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


रात को तीन युवकों से हुआ था कृष्ण का झगड़ा
दर्शन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार तीन युवक दुकान के आगे तेज हाॅर्न बजाते हुए वहां से गुजरे। तीनों युवक शराब के नशे में लग रहे। यह देखते हुए भाई कृष्ण ने युवकों को बाइक आराम से चलाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर युवकों ने झगड़ा किया था। उस समय बाइक सवार देख लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। रात को एक युवक का फोन भी आया था। दर्शन ने बताया कि शनिवार सुबह दो युवक दुकान के पास घूमकर भाई कृष्ण की निगरानी कर रहे थे। भाई कृष्ण दुकान से स्कूटी पर कुछ ही दूर गया था कि युवक ने हमला कर दिया। दर्शन ने बताया कि हमलावर मौके पर एक था, मगर आसपास तीन-चार युवक और भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें