फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज खेड़ी चौपटा में जुटेंगे जिले के किसान, राजली गांव में हुई बैठक में लिया फैसला

Sat, 17 Feb 2024 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी के राजली गांव में बैठक करते किसान नेता।
विज्ञापन
हांसी। शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने व रास्ता रोकने के विरोध में शनिवार को जिले के किसानों ने राजली गांव में बैठक की। इसमें किसानों ने निर्णय लिया कि रविवार को जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा गांव में जुटेंगे। किसानों ने कहा कि खेड़ी चौपटा में जिले के किसानों की 50 सदस्यीय कमेटी की अलग से एक और बैठक होगी।
विज्ञापन

इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि किसानों का काफिला शंभू बॉर्डर की ओर रवाना होगा या दिल्ली की ओर रवाना होगा। बैठक में मौजूद अधिकतर किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के किसानों की मदद करने के लिए शंभू बॉर्डर पर ही जाएंगे। लेकिन अभी तक किसानों ने इस बात को गुप्त रखा है कि उनका काफिला कौन से बॉर्डर की ओर रवाना होगा। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 18 फरवरी शाम तक किसानों की मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो किसान अपना आंदोलन तेज कर देंगे। बैठक की अध्यक्षता शिवलाल राजलीवाला ने की। किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार शाम किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। ग्रामीणों व किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेड़ी चोपटा जाने के लिए आग्रह किया। बैठक में रणधीर मिलकपुर, कुलदीप खरड़, प्रकाश गुराना, कृष्ण कुमार, प्रवेश राजली, कृष्ण राजली, कैलाश मलिक उमरा, अभेराम सरहेड़ा, नरेश बूरा खरड़ अन्य किसान नेता मौजूद रहे।


खेड़ी चौपटा की ओर बढ़ाई सुरक्षा
किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर मय्यड़ गांव के पास, बरवाला रोड पर घिराय बस अड्डे के पास व मुंढाल से आगे नेशनल हाईवे पर पीपला पुल पर नाका लगा रखा है। इन तीनों जगह पुलिस ने 12 फरवरी को पक्का नाका लगा दिया था। अभी तक इन तीनों नाकों से किसानों के ट्रैक्टर ट्राॅली नहीं गुजरे हैं। हिसार जिले के किसानों ने शुक्रवार को सिसाय गांव में बैठक करके खेड़ी चोपटा में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है। पुलिस ने खेड़ी चोपटा की ओर पुलिस बल बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन





ये बोले किसान नेता
किसान नेता कुलदीप खरड़ ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। मगर किसान डरने वाले नहीं हैं। सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। दिल्ली जाने वाले किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों का रास्ता रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी किसान सरकार व पुलिस के इस रवैये का विरोध करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें