फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: समय पर बस नहीं मिलती, कॉलेज- स्कूल की छूट जाती हैं कक्षाएं

विज्ञापन
 कालवास रूट पर बस में लटक कर सफर कर रहे विद्यार्थी व यात्री।
विज्ञापन
हिसार। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा की राह में बसों की कमी भारी समस्या बन रही है। कालवास, रावतखेड़ा, पायल, चिड़ौद और चारनौद से आने वाले विद्यार्थियों को सुबह बस न होने के कारण स्कूल-काॅलेज पहुंचने में अक्सर लेट होती है। एकाध बसें जो इन गांवों से होते हुए आती हैं, उनमें इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं होती। मजूबरी में बस की छत पर बैठना पड़ता है, जो हादसे का सबब बन सकता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि छपार और मिरान से जो बसें हिसार के लिए चलती हैं, वे जब कालवास, रावतखेड़ा और पायल गांव में पहुंचती हैं तो पहले से ही यात्रियों से भरी होती है। ऐसे में इन गांवों के विद्यार्थियों को सीट तो दूर की बात पैर रखने की जगह नहीं मिल पाती। इस कारण उन्हें खड़े होकर या निजी वाहनों से हिसार जाना पड़ता है। इस समस्या से समाधान के लिए कई बार विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम कर चुके हैं। मंगलवार को रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर रावतखेड़ा से हिसार तक सुबह 7:30 बजे स्पेशल बस चलाने की मांग रखी जाएगी।
150 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हिसार
कालवास, रावतखेड़ा, पायल व चिड़ौद रूट पर 150 से ज्यादा विद्यार्थी रोजाना हिसार के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में पढ़ने जाते हैं। पास होने के बावजूद उन्हें निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

समस्या गंभीर है
कालवास रूट पर बसों की भारी समस्या बनी हुई है। भीड़ के कारण रोजाना विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मंगलवार को स्पेशल बस चलाने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपा जाएगा। - दिलबाग बिश्नोई
-
इस रूट पर हमेशा ही बसों में भीड़ रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बस शुरू की जाए, ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो। कई बार तो इतनी भीड़ होती है कि बस में चढ़ भी नहीं पाते हैं। - धर्मबीर सुथार

बस में कई बार सीट नहीं मिलती है। ऐसे में निजी वाहनों में आना पड़ता है। समय से शिक्षण संस्थान में नहीं पहुंच पाते हैं। काफी परेशानी होती है। ऐसे में कालवास रूट पर बसों की फेरियां बढ़ाई जाए। - मोहित लांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें