फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बसों की बढ़ेंगी फेरियां, 106 रोडवेज कर्मचारियों को रूटों पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब ग्रामीण रूटों पर बसों की फेरियां बढ़ेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रोडवेज प्रशासन की ओर से हिसार जिले के 106 कर्मचारियों को रूटर पर भेजा गया है। इनमें से अधिकतर कर्मचारियों ड्यूटी की हिसार और हांसी बस स्टैंड पर लगी हुई थी। मगर अब इन कर्मचारियों को रूट पर भेजा है। रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि अभी तक इन कर्मचारियों की ड्यूटी बस स्टैंड, यार्ड शाखा, कार्यालय, बुकिंग शाखा, कैश ब्रांच, डग ड्यूटी, हैप्पी कार्ड वितरण, यातायात शाखा, कैश शाखा सहित अन्य रोडवेज के विभाग में थी। मगर अब इन कर्मचारियों की डयूटी बदलकर मार्ग पर की गई है। रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों की डयूटी काफी समय से बस स्टैंड और विभाग के कार्यालय में लगी हुई थी। मगर अब एक साथ 106 कर्मचारियों को रूट पर भेजा गया है। अब रोडवेज की ओर से सूची तैयार की जाएगी कि किन-किन रूट पर बसों की फेरियां कम हैं। ऐसे में कर्मचारियों को मार्ग पर भेजने से बसों की फेरियां बढ़ेगी।
जल्द यात्रियों को मिलेगी छह एसी बसों की सुविधा
हाल ही में हिसार डिपो को छह एसी बसें मिली थीं। अब जल्द ही यात्रियों को इन बसों की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर 11 एसी बसें चलाई जा रही हैं। डिपो में पहुंची इन बसों को गुरुग्राम सहित अन्य लंबे रूट पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। कारण है कि गुरुग्राम रूट पर एक भी एसी बस की सुविधा नहीं है। यात्री पिछले काफी समय से एसी बस चलाने की मांग भी उठा रहे हैं। डिपो में अब 17 एसी बसें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें