फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भवन निर्माण पूरा होने के सात दिन में उठाए ठोस कचरा, नहीं तो होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अक्सर देखा जाता है कि दुकान या मकान का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भी सीएंडडी वेस्ट को शहरवासी खुले में या सड़क के किनारे डाले रखते हैं। अब सात दिन के अंदर ठोस कचरा नहीं उठाया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निगमायुक्त नीरज ने कहा कि शहवासी निर्माण करने के बाद बचे हुए सीएंडडी वेस्ट को अगले सात दिन में स्वयं उठवाएं अन्यथा नगर निगम के द्वारा सीएंडडी वेस्ट उठाया जाएगा। इसका प्रति ट्राॅली 700 रुपये चार्ज के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
निगमायुक्त नीरज ने बताया कि शहरवासी स्वयं सीएंडडी वेस्ट का उठान करे तो उसे नगर निगम की ओर से चयनित गांव सातरोड के नजदीक साउथ बाइपास स्टेडियम के नजदीक स्थान पर निशुल्क डाल सकते हैं। वेस्ट में मकान का टूटा हुआ मलबा, टूटी हुईं टाईलें व मार्बल के टूकड़े, कंक्रीट आदि शामिल हैं। इनका निर्माण कार्य प्रगति पर है वह भी भविष्य के लिए इसका ध्यान रखें। नगर निगम के टोल फ्री नंबर 99535-58000 पर सीएंडडी वेस्ट के उठान के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आप सभी नगर निगम का सहयोग करें। निर्माण कार्य पूरा होने पर ठोस कचरा नगर निगम की ओर से निर्धारित स्थान पर स्वयं डालें

- प्रवीण पोपली, मेयर हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें