गांव मिलकपुर में एक विधवा के घर में आग लगने से सारा सामान जल गया। आग लगने का पता चलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आवास की मालकिन विधवा कृष्णा देवी ने बताया कि वह घर में धूपबत्ती जलाकर बाहर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी। इसी बीच पीछे से धूपबत्ती ने आग का रूप धारण कर लिया। कृष्णा देवी ने बताया कि इस घटना में उनके घर पर रखी चारपाई, कपड़े, फ्रिज, गेहूं और 8 हजार की नकदी सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया।
आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा तो इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कृष्णा देवी का कहना है कि इस घटना में तो उनका सब सामान जलकर खाक हो गया, कुछ भी नहीं बचा।
उन्होंने मांग की है कि उन्हें सरकार द्वारा उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।