फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मार डाला अंतिम संस्कार भी किया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव दडाैली निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मार दिया। यही नहीं उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना 26 अक्तूबर की है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाने में दी शिकायत में फतेहाबाद के गांव खावड़ा खुर्द निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी रेखा की शादी 14 फरवरी 2024 को हिसार जिले के गांव दड़ौली निवासी दिलबाग के साथ हुई थी। विवाह में हैसियत के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये का दहेज दिया था। शादी के बाद 5 महीने तक बेटी ससुराल में ठीक रही। बाद में दामाद दिलबाग, ससुर रेत राम व सास संतोष देवी और दहेज मांगने लगे। वे अक्सर रेखा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते। 26 अक्तूबर को मेरे भाई महेंद्र सिंह को सूचना दी कि रेखा की अचानक मौत हो गई है।
हमने ससुराल पक्ष से पूछा कि क्या हुआ तो बताया कि गैस सिलिंडर से आग लगने की वजह से उसकी जलकर मौत हो गई। यही नहीं ससुराल वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया। शक है कि बेटी की दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी गई। यह भी पता चला है कि उसके पति के किसी महिला से अवैध संबंध थे। रेखा इसका विरोध करती थी, इस कारण भी वह पति की आंखों में खटक रही थी। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें