फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आठ एकड़ में कटी दो अवैध कॉलोनियां पर चला बुलडोजर

Sat, 06 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी अवैध कॉलोनी में कच्चे रोड को उखाड़ती जेसीबी। 
विज्ञापन
हांसी। कुंदनपुर रोड पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यहां कृष्णा एन्क्लेव के समीप करीब 8 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों में तैयार गए कच्चे रास्तों को जेसीबी से उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई को सुचारु रूप से पूरा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खंड प्रथम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मौके पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) दिनेश सिंह व फील्ड इंस्पेक्टर सपना के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
अधिकारियों के अनुसार विभाग से बिना किसी मंजूरी के कॉलोनाइजरों ने यहां अवैध रूप से प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। ग्राहकों को रिझाने के लिए यहां सड़कों का जाल और अन्य बुनियादी ढांचा भी खड़ा किया जा रहा था। एन्क्लेव के बिल्कुल पीछे दो अलग-अलग हिस्सों में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही थीं।
विज्ञापन

एक कॉलोनी में जयबीर व अन्य साझीदारों और दूसरी कॉलोनी में रोहताश, सुभाष व उनके साथियों द्वारा अवैध कॉलोनी काटी गई थी। जिस पर विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें