फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में गठबंधन सरकार का विरोध करेंगे श्रमिक : राममेहर

Mon, 11 Mar 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष राममेहर ने क्षेत्र के गांवों में श्रमिकों को संबोधित किया। वहां हुईं बैठकों में उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 22 लाख निर्माण मजदूर निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं लेकिन भाजपा-जजपा राज में इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। श्रमिक तबका आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन सरकार के खिलाफ मतदान करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार भले ही गरीब तबके के जीवन में सुधार के दावे करे। धरातल पर सबसे अधिक इसी तबके का शोषण किया जा रहा है। यूनियन ने मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों को निर्माण मजदूरों की मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन भी सौंपे लेकिन कोई मांग पूरी नहीं की गई। परिवार पहचान पत्र में खामियोंं के कारण श्रमिकों का भी पंजीकरण कार्य लंबित है। मजदूरों को तीन साल से सरकारी सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं।
सीटू के सहसचिव सुमेर सिंह धारणी ने कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड पंजीकृत तक नहीं है। जो सीधे तौर पर राज्य सरकार की लापरवाह कार्यशैली को दर्शाता है। इस मौके पर जिला सचिव अनिल कुमार, विकास, राजेश कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें