फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार को बहुत कुछ मिला पर काफी हसरतें अब भी अधूरी

Tue, 22 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
बजट प्रतिक्रिया - फोटो : bureau
विज्ञापन
बहुत कुछ मिलने के बाद भी हिसार जिले की कुछ उम्मीदें अधूरी रह गई। हिसार में सीएम की घोषणाओं में कई घोषणाओं के लिए अब भी बजट में प्रावधान नहीं किया गया। ऐसे में इन कार्यों के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

सीएम की ओर से हिसार में गौ अभयारण्य बनाने का एलान किया गया था। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी तो मिल चुकी है लेकिन बजट नहीं मिला। अभयारण्य के लिए 48 एकड़ जमीन की जरूरत है। जिसकी करीब 22 लाख रुपये की कीमत निगम नहीं चुका सकता। ऐसे में इस कीमत को सरकार की ओर से वहन करने का अनुरोध किया गया है। सरकार की ओर से इस काम को पूरा किए जाने का इंतजार है। 

मल्टीलेवल पार्किंग की घोषणा पर संशय
सीएम की हिसार शहर में मल्टीलेवल पार्किंग की घोषणा भी की गई थी। अब तक यह भी तय नहीं हो सका कि मल्टीलेवल पार्किंग बन सकेगी या नहीं। इसके लिए जो जमीन तय की गई थी उसमें अड़ंगा लग गया। इसके बाद निगम की ओर से दूसरी जमीन का मुआयना किया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट इस साल भी पूरा होने की उम्मीद बेहद कम दिख रही है।
विज्ञापन


दूध डेयरी के लिए बजट का प्रावधान नहीं
हिसार शहर से दूध डेयरीज को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। करीब 100 एकड़ जमीन में डेयरीज को चार जोन में शिफ्ट किया जाना है। ऐसे में करीब 100 करोड़ से अधिक का यह प्रोजेक्ट सरकार की ओर से ही पूरा किया जा सकता है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट भी 2016-17 के बजट में पूरा होने की उम्मीद बेहद कम है।

सॉलिड वेस्ट प्लांट कब होगा पूरा
सिटी के लिए सॉलिड वेस्ट प्लांट बनाया जाना है। इसके लिए भी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन तय नहीं हो सकी है। करीब 50 से अधिक एकड़ में 50 करोड़ रुपये से अधिक का यह प्रोजेक्ट कब पूरा होगा। सीएम की ओर से यह घोषणा की गई थी।

एक साल बाद भी एलान नहीं
हिसार से आदमपुर, फतेहाबाद सिरसा स्टेट हाइवे को केंद्रीय परिवहन मंत्री ने नेशनल हाइवे घोषित किया था। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी इस एनएच के लिए कोई एलान नहीं किया गया है। इस बजट से भी नए एनएच को मायूसी मिली।

उद्योगों को बढ़ाने के लिए चाहिए आईएटी
हिसार में कोई बड़ा उद्योग स्थापित करने का एलान नहीं किया गया। ऐसे में उद्योग जगत में थोड़ी मायूसी है। नए उद्योगों के लिए हिसार को इंडस्ट्रियल एरिया के तौर पर विकसित किए जाने की मांग पिछले लंबे समय से है। एचएचआईआईडीसी की ओर से यहां औद्योगिक सेक्टर भी विकसित नहीं किए गए। यहां इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप की मांग है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें