हिसार। आर्य नगर गांव में जीजा ने साले पर नुकीली वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में पवन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पवन की शिकायत पर राकेश और ढगलाराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में आर्य नगर के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार सुबह अपनी झुग्गी से भांजे के पास तोलिया लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में राकेश और मेरा जीजा ढगलाराम बैठे हुए थे। उसने मेरा रास्ता रोक लिया और मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ढगलाराम ने मुझ पर नुकीली वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।