फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरेलू विवाद में जेठ ने किया चाकू से हमला

Wed, 14 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। वार्ड-5 में घरेलू विवाद में एक महिला पर उसके जेठ ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर लगी गंभीर चोट के बाद महिला को नारनौंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता 28 वर्षीय सोमवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह वार्ड नंबर 5 की निवासी है और मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाती है। उसकी शादी नारनौंद निवासी नरेंद्र से हुई थी। 10 मई की शाम वह घर पर खाना बना रही थी। पति काम पर गया हुआ था और सास बाहर गली में थी। इस दौरान उसका जेठ अमित कमरे में खाना खा रहा था। अचानक गाली-गलौज करने लगा और फिर गले पर चाकू से वार कर दिया। वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की छोटी बहन पिंकी मौके पर मौजूद थी। उसने घायल अवस्था में उसे नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात होने के कारण कार्रवाई अगले दिन शुरू की गई। 11 मई को पुलिस टीम ने मेडिकल रिपोर्ट हासिल की और डॉक्टर की राय के अनुसार महिला को बयान देने के लिए असमर्थ बताया गया। 12 मई को पीड़िता अपने पति और परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर बयान दर्ज करवाए। डॉक्टर की रिपोर्ट में गर्दन के बाईं ओर तेजधार हथियार से कटी हुई चोट की पुष्टि की गई है। पीड़िता के बयान मेडिकल रिपोर्ट और मौके की गवाह बहन की मौजूदगी के आधार पर थाना नारनौंद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 व 118(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा। - सुनीता देवी, इंस्पेक्टर

नौकरी लगवाने के नाम पर दिए रुपये वापस न मिलने पर होम गार्ड ने की आत्महत्या

बरवाला (हिसार)। बरवाला पुलिस स्टेशन में होम गार्ड के तौर पर तैनात रहे गांव खरक पूनिया निवासी संदीप(35) ने मंगलवार सुबह खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संदीप की पत्नी सिमरण के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सिमरण ने आरोप लगाया कि संदीप ने गांव के आसपास के लोगों को होमगार्ड लगवाने के नाम पर जेल वार्डन बजरंग बिश्नोई को रुपये दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन वार्डन ने न तो किसी को नौकरी लगवाया और न ही रुपये लौटाए। इस कारण संदीप मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। संदीप का एक लड़का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें