हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल अधिकार सुरेश चौधरी के खिलाफ आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता रामबिलास का शुक्रवार को मधुबन में वॉयस सैंपल होगा। इसके लिए रामबिलास के पास विजिलेंस ने नोटिस भेजा था। वहीं दूसरी तरफ सुरेश चौधरी के चपरासी रामपाल और चालक सुमित पर आरोप तय करने के लिए वीरवार को सेशन जज अरुण कुमार सिंघल की अदालत में सुनवाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर निर्धारित की गई है।
आप नेता मनोज राठी का कहना है कि सुरेश चौधरी को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन उसकी जमानत याचिका खारिज करवाने के लिए वह अब हाईकोर्ट में अर्जी लगाएंगे। मनोज राठी का आरोप है कि बड़े नेताओं की बदोलत सुरेश चौधरी को जमानत मिली थी। उल्लेखनीय है कि मामले में जांचकर्ता सिरसा विजिलेंस में इंस्पेक्टर अनिल सोढी का कहना था कि अब सुरेश चौधरी की वॉयस सैंपलिंग के लिए सैंपल मधुबन भेजेंगे।