फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत प्रकरण : एएसआई संदीप सिहाग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता एसीबी ने रिश्वत प्रकरण में सीआईए-2 में एएसआई संदीप सिहाग को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने तीन दिन पहले एएसआई रहे संदीप सिहाग, एसआई नरसी व बिचौलिया रमेश ढाका पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामवे में सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, सिपाही अजय, संदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 4 लोगों गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

एसीबी ने शिकायत के आधार पर 24 अक्तूबर 2024 को सेक्टर 1-4 में छापा मारकर लितानी निवासी अमन से 5.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उसी के गांव के रिछपाल को गिरफ्तार किया था। रिछपाल बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था। पेट्रोल पंप संचालक अमन ने एसीबी को शिकायत में बताया था कि सीआईए-2 के मुलाजिम उसे सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए और मेला ग्राउंड सेक्टर-21 में ले जाकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपये नहीं देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
आरोपियों ने बिचौलिया रिछपाल के जरिये 17.50 लाख रुपये मांगे। बाद में एसीबी ने रिछपाल को 5.80 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा था। जांच में रिछपाल ने अन्य लोगों का नाम बताया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी संदीप सिहाग को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें