हिसार। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए ‘नव प्रेरणा’ कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च स्तरीय शिक्षण रणनीतियों की मिड-लाइन रिपोर्ट का विमोचन किया गया। आयोजित कार्यशाला में मिड-लाइन डेटा के आधार पर कार्यक्रम की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम रतन ने बताया कि रिपोर्ट के माध्यम से देखा गया कि शिक्षक किस प्रकार कक्षा में रणनीतियों को लागू कर रहे हैं। इसके अलावा शिक्षकों की मानसिकता, आत्मविश्वास, प्रेरणा और उन्हें आने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई।
कार्यशाला में उन विद्यालयों की पहचान की गई जहां रणनीतियों का प्रभावी पालन हो रहा है। इन सफल प्रयासों और श्रेष्ठ प्रथाओं को अन्य स्कूलों में अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक, ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।