फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा चुनाव : 103 कॉलेजियम हेड के लिए 143 ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला ब्राह्यण सभा के चुनावों के कॉलेजियम हेड के लिए नामांकन पर्चे दाखिल करने की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। इस दौरान 103 कॉलेजियम हेड के लिए 143 ने नामांकन दाखिल किया। बता दें कि 5 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

एडहॉक कमेटी प्रधान जगदीश शास्त्री ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्चे दाखिल कराए हैं। 1 फरवरी को अधिसूचना के बाद कॉलेजियम हेड के लिए चुनाव तीन दिन 25, 26 एवं 27 फरवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक जहाजपुल स्थित ब्राह्यण धर्मशाला में होंगे। प्रतिदिन चुनावों के बाद नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। सभा के कुल 1845 सदस्य हैं। सदस्यों की संख्या अनुसार संभवत: ये जिले की सबसे बड़ी संख्या हैं, जिसके कुल 103 कॉलेजियम बने हैं। धर्मशाला में कॉलेजियम की सूची चस्पा रखी है। इसके बाद 12 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी के अलावा, एडवोकेट संदीप वशिष्ठ, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र अग्निहोत्री, निवर्तमान प्रधान राजकुमार भारद्वाज, पूर्व प्रधान दयानंद शर्मा, पूर्व प्रधान पृथ्वी घिराइया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें