फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार रिंग में पंच का दम दिखाने उतरेगी बॉक्सर स्वीटी बूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शादी के बाद पहली बार हिसार की स्वीटी बूरा अपने बॉक्सिंग पंच का दम दिखाने के लिए रिंग में उतरेगी। फिलहाल वह पटियाला में इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही है। 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वीटी अक्तूबर माह में जॉर्डन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में मुक्के का दम दिखाती नजर आएगी।
विज्ञापन

स्वीटी ने बताया कि शादी के बाद जिंदगी में काफी बदलाव आया है, मगर गेम को कभी दूर नहीं किया। घर में काम करने के साथ-साथ बॉक्सिंग के लिए भी समय निकाला। पति दीपक हुड्डा ने भी हौसला बढ़ाया। इसी कारण आज में बॉक्सिंग खेल रही हूं। सेक्टर 1-4 की रहने वाली स्वीटी की शादी सात जुलाई को रोहतक के दीपक हुड्डा के साथ हुई थी।
शादी के 10 दिन बाद छत, सड़क पर शुरू की प्रैक्टिस
शादी के 10 दिन बाद ही उसने दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया। फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। कभी छत, रोड पर रनिंग की तो कभी पार्किंग में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस की। कैंप में जाने से 10 दिन पहले स्वीटी ने रोहतक के साई में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद से वह कैंप में ही है। बॉक्सर स्वीटी ने बताया कि 15 सितंबर से 17 सितंबर तक पंजाब के पटियाला में ट्रायल हुए थे। इस ट्रायल में उन्होंने भिवानी की बॉक्सर पूजा को हराकर एशियन चैंपियनशिप के लिए टिकट पक्का किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में स्वीटी ने रसिया में हुई इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं एशियन चैंपियनशिप के लिए सोरखी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

शादी के बाद खेलना था मुश्किल, मगर हिम्मत नहीं हारी
स्वीटी बूरा बताती है कि शादी के बाद काफी जिम्मेदारी बढ़ गई। घर से बाहर जाकर खेलना मुश्किल था। मगर मैंने हिम्मत नहीं हारी और अपना अभ्यास जारी रखा। अक्तूबर माह में होने वाले एशियन गेम्स को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस गेम्स में मेरी गोल्ड मेडल पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें