फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवा कॉलेज के बीए फाइनल के 281 विद्यार्थियों को जीजेयू ने अंग्रेजी विषय में किया फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) ने राजकीय कॉलेज नलवा के बीए फाइनल के 320 में से 281 विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के फेल कर दिया। इससे विद्यार्थियों को पीजी में दाखिला लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। परीक्षा परिणाम दोबारा जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों ने जीजेयू कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोनू, अंकुश, रीना, पारस, गोविंद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में राजकीय कॉलेज नलवा से बीए की पढ़ाई पूरी की है। जीजेयू ने बीए फाइनल के 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय में फेल कर दिया है। विद्यार्थियों के 10 से भी कम नंबर दिए गए हैं। कॉलेज प्रोफेसर ने भी परीक्षा परिणाम सही करने के लिए जीजेयू को लेटर लिखा है। छठे सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षा उन्होंने ऑफलाइन दी थी। पेपर भी बहुत अच्छे हुए थे। विद्यार्थियों ने कुलपति से मांग की है कि उत्तर पुस्तिका सही तरीके से जांच करके दोबारा रिजल्ट जारी किया जाए।
पानी पीने को लेकर हंगामा
प्रदर्शन कर रहे नलवा कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों पानी पीने सुरक्षा कर्मियों के कमरे में गए तो उन्हें पानी पीने से रोक दिया। जब विद्यार्थी पानी की बोतल भरने के लिए वीसी ऑफिस में जाने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने गेट बंद कर दिया। ऐसे में विद्यार्थियों व सुरक्षा कर्मियों के बीच काफी देर तक बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें