फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बॉक्सर नवीन बूरा ने फेडरेशन कप में जीता सोना

विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ बॉक्सर नवीन बूरा।  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
हिसार। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित बॉक्सिंग फेडरेशन कप में हिसार जिले के गांव घिराय के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नवीन बूरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में रेलवे के विनीत को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नवीन बूरा वर्तमान में भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और सेना की ओर से प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। फेडरेशन कप 1 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक चेन्नई में आयोजित किया गया था। पहले मुकाबले में नवीन ने उत्तराखंड के राकेश को 4-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली के सोहित को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में ऑल इंडिया पुलिस के बॉक्सर को 5-0 से हराया और फाइनल में रेलवे के विनीत को 5-0 से एकतरफा पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नवीन की जीत से उनके गांव घिराय में जश्न का माहौल है। परिवार वालों ने लड्डू बांटे। नवीन के पिता जयवीर बूरा किसान हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने दिवाली से पहले पूरे परिवार को दीपों की तरह रोशन कर दिया है। वहीं, नवीन बूरा ने इस जीत को परिवार को समर्पित किया है। नवीन को 2012 में साई में कोच एमएस ढाका के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिला था। सात साल पहले खेल कोटे से उन्हें सेना में नियुक्ति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें