फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 वाली बोतल 550 से 700 रुपये तक में बिकी

विज्ञापन
04 - ठेके खुले शराब गायब... राजगुरु मार्केट में शराब ठेके के बाहर लाइन तो लग गई, लेकिन ठेके के अंदर शरा? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सरकार की तरफ से शराब ठेकों को खोलने के पहले दिन हिसार में 350 रुपये वाली बोतल 550 से 700 रुपये तक में बिकी। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना सेस लगाकर दामों में थोड़ी वृद्धि की थी, लेकिन ठेकेदारों ने मनमानी करते हुए इनके दाम दोगुने तक बढ़ा दिए। कई ग्राहक मायूस होकर बिना शराब खरीदे ही वापस लौटते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

बता दें कि 25 मार्च को प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया गया था और 26 मार्च से ठेके बंद कर दिए गए थे। प्रदेश सरकार ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ठेकों को खोलने की अनुमति दी है।
सुबह 10 बजे के बाद खुले ठेके
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ठेकेदार सुबह सात बजे से ठेके खोल सकते हैं। मगर पहले दिन ज्यादातर ठेके सुबह 10 बजे के बाद ही खुले। कुछ ग्राहक को सुबह ठेकों को बंद देखकर लौट गए। वहीं सरकार के आदेशानुसार सभी ठेकों पर सामाजिक दूरी की पालना के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था नजर आई। साथ ठेकों पर एक-दो पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे। हालांकि शहर के किसी भी ठेके पर सुबह से शाम तक ज्यादा भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

कई ठेकों पर खत्म मिला स्टॉक तो कई पर आज ही आया
बुधवार को जैसे ही ठेके खुले तो कुछ पर स्टॉक नहीं मिला, जिस कारण इन ठेकों के कारिंदे दिनभर खाली बैठे रहे। वहीं कई ठेकों पर सुबह ही नया स्टॉक पहुंचा।
ग्राहक बोले - ठेकेदारों ने मनमर्जी से वसूले दाम
जिंदल चौक स्थित ठेके पर पहुुंचे केला सिंह के मुताबिक यहां आकर पता चला कि ठेकेदार सभी बोतल करीब दोगुने रेट में बेच रहा है। वह 200 रुपये लेकर आया था। पहले इस रेट में एक ब्रांड विशेष की बोतल आती थी। मगर यहां ठेकेदार हाफ बोतल के भी 270 रुपये मांग रहा है। केला सिंह के मुताबिक सरकार ने सिर्फ 25 रुपये तक रेट बढ़ाया है। मगर ठेकेदार अपनी मर्जी के हिसाब से रेट तय कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।
वर्जन
26 मार्च को ठेके बंद हो गए थे। एक अप्रैल से ठेके नए ठेकेदार के पास चले गए थे, जिस कारण ठेकों में नए ठेकेदार अपनी शराब नहीं रख सके। आज जब खुले तो उन्हें पहले स्टॉक रखना पड़ा। जहां तक महंगे दाम पर बेचने का सवाल है, डिस्टलरी बंद थी, जो अब चालू हो गई हैं। कल शाम या परसों तक उनका माल आएगा। कम माल होने पर ठेकेदार महंगी बेच रहे होंगे। जैसे ही माल आएगा तो कंपीटिशन में दाम स्वयं कम हो जाएंगे।
- विजय कौशिक, डीईटीसी, एक्साइज, हिसार
सिवानी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रहे शराब के ठेके
सिवानी मंडी। सिवानी व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के ठेके बंद रहे। इस दौरान दिनभर लोग शराब लेने के लिए ठेकों के आगे चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ठेकेदारों को लाइसेंस और परमिट जारी नहीं किए जाने सेे इलाके में शराब का कारोबार शुरू नहीं हो सका। वीरवार से इलाके में शराब के ठेके खुलने की संभावना है। आबकारी विभाग के निरीक्षक होशियार सिंह ने बताया कि ठेकेदारों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। अभी शराब का नया स्टॉक नहीं आया है, इसलिए ठेकेदारों को पुराने स्टॉक से ही काम चलाना पड़ेगा।
100-120 रुपये वाली बोतल 250 रुपयों में दी
पिछले सत्र में देसी शराब की एक बोतल 100-120 में दी जा रही थी, लेकिन बुधवार को खुली एक बोतल 250 रुपयों में दी गई है। अंग्रेजी शराब की बोतलें भी पिछले साल से कहीं ज्यादा कीमत में बेची जा रही हैं।
नारनौंद में दोपहर बाद बिक्री शुरू
नारनौंद। नारनौंद क्षेत्र में दोपहर बाद शराब बिक्री शुरू हुई। क्योंकि लॉकडाउन के चलते शराब ठेकों पर शराब नहीं पहुंच सकी। बुधवार दोपहर तक ठेकों पर शराब पहुंचने के बाद बिक्री शुरू हुई। दोपहर को बहुत कम लोग नजर आए, शाम होते-होते भीड़ बढ़ने लगी। इस दौरान कुछ लोग सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे तो कुछ अवहेलना कर शराब की खरीदारी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें