फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो गाड़ी में सवार युवकों ने ट्रक चालक व परिचालक से की मारपीट, किए फायर

विज्ञापन
घायल राजकुमार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
चंदन नगर के पास शनिवार शाम करीब 8 बजे माइनिंग विभाग के गार्ड ने एक ट्रक चालक पर फायर कर दिए। हालांकि फायरिंग में ट्रक चालक व परिचालक बच गए, लेकिन तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी लिखित में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

यह है मामला
ठसका निवासी मांगेराम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिचालक आसाम निवासी राजू के साथ भट्टू के पास स्थित जमाल वाली से अपने ट्रक में जिप्सम लोड कर हिसार की लोहा मंडी में जा रहा था। यहां चंदन नगर नहर के पास पहुंचा तो एक बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने बताया कि इस गाड़ी के मीटर पर हरियाणा सरकार लिखे हुए एक नाम प्लेट थी। मांगेराम का आरोप है कि जब उसने ट्रक रोका तो उन युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उन लोगों से बचने के लिए मांगेराम व राजू वहां से भाग रहे थे तो इन युवकों ने गोली चला दी।
तीन लोगों के लगी गोली
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मांगेराम के भाई धर्मबीर ने बताया कि घटना के दौरान वहां से बाइक पर जा रहे पातन निवासी राजकुमार ने उसे फोन कर इसकी सूचना दी। धर्मबीर के अनुसार राजकुमार ने उसे बताया कि जब उसने मांगेराम का झगड़ा होता देखा तो वह बीचबचाव करने लगा। इस दौरान बेलेरो गाड़ी में आए चार लोगों में से एक ने गोलियां चला दीं। जिनमें से एक गोली राजकुमार के दाहिने कंधे के पास लगी। वहीं सूचना मिलते ही बालसमंद रोड से ओमप्रकाश भी पहुंचा, जिसका सामान लेकर मांगेराम आ रहा था। धर्मबीर ने बताया कि ओमप्रकाश को भी एक गोली छाती में रखे फोन से टकराई और दूसरी गोली का छर्रा उसके पेट के पास से गुजरता हुआ गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है, जो कि घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। घायल राजकुमार को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में और ओमप्रकाश को निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस बोली कागजात दिखाने को लेकर हुआ था झगड़ा
सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी नारायणचंद व सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज मौके पर पहुंचे। सदर थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि इनका झगड़ा ट्रक चालक से लोड किए हुए सामान के कागजात मांगने पर हुआ था। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग से इस बारे में संपर्क किया जा रहा है और बोलेरो सवार लोगों का भी अभी कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि बोलेरो कार में चार लोग सवार थे। इनमें एक चालक जो कि माइनिंग विभाग से था, एक माइनिंग विभाग का गार्ड और दो निजी गार्ड थे। इनमें से एक गार्ड ने ही गोली चलाई है।
धर्मबीर का आरोप
धर्मबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही उसका भाई मौके पर दोबारा आ गया था, लेकिन परिचालक राजू का कुछ पता नहीं चल रहा। उसने आरोप लगाया कि ये वारदात किसी विभाग के कर्मचारियों की नहीं हो सकती, क्योंकि विभाग के अधिकारी गोली नहीं चलाते। उसने कहा कि ये वारदात बदमाशों की है, जो कि लूट के इरादे से आए थे। फिलहाल पुलिस ने ट्रक व गाड़ी को कब्जे में ले लिया और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें