फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पार्क में लटकता मिला आयुर्वेदाचार्य का शव, चार दिन पहले बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे

Tue, 15 Nov 2022 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

52 वर्षीय बीएचएमएस चिकित्सक डॉ. असीम कुमार सेक्टर 9, 11 में रहते थे। वे 11 नवंबर की दोपहर पत्नी को बैंक जाने की बात कह कर घर से निकले थे। उनके घर न पहुंचने पर उनकी पत्नी ने गुमशुदगी का केस भी दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में जिंदल पुल के नजदीक एक पार्क में 52 वर्षीय आयुवेर्दिक चिकित्सक का शव पेड़ पर कपड़े के सहारे लटका मिला। चार दिन पहले चिकित्सक बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि चिकित्सक पर काफी कर्ज था, जिस कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। मृतक के कपड़ों से मिले पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय बीएचएमएस चिकित्सक डॉ. असीम कुमार सेक्टर 9, 11 में रहते थे। वे 11 नवंबर की दोपहर पत्नी को बैंक जाने की बात कह कर घर से निकले थे। उनके घर न पहुंचने पर उनकी पत्नी ने गुमशुदगी का केस भी दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पति डा. असीम कुमार (बैचलर आफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस) आयुर्वेदाचार्य हैं। वह डाबड़ा चौक पर चावला अस्पताल के नजदीक अपना क्लीनिक चलाते थे।

11 नवंबर को अपने क्लीनिक से दोपहर करीब 12 बजे बैंक में जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने बताया था कि वे शाम 4 बजे तक वापस आ जाएंगे। लेकिन वे वापस नहीं आए। उनको अपने स्तर पर उनके दोस्तों के पास, रिश्तेदारियों में और कई जगह ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पर ज्यादा कर्ज होने के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें