फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैमरी रोड अंडरपास में मिला युवक का शव, नशे में गिरने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित अंडरपास में मंगलवार अल सुबह वीआईपी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय जयकुमार का शव मिला। उसके सिर में चोट लगी हुई थी और पास में शराब की बोतल पड़ी मिली।
विज्ञापन

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में अंडरपास से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आजाद नगर थाना पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी रघुबीर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कंट्रोल रूम से अंडरपास में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक के पास एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिला। मोबाइल की मदद से साइबर सेल के माध्यम से परिजनों के मोबाइल नंबर जुटाए गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान जयकुमार के रूप में की। वह वीआईपी कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पिता छवि प्रकाश सीएसी सेंटर चलाते हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें